Press "Enter" to skip to content

रंजिश के चलते युवक की मारपीट

शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सरखड़पुर में एक युवक की दो लोगों की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण रंजिश बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

धर्मेन्द्र यादव पुत्र रामकिशन (25) निवासी ग्राम सरखड़पुर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसने बीते माह एक मामले को लेकर जयेंद्रसिंह यादव के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसी बात को लेकर वह उससे रंजिश रखने लगा। गुरूवार को शाम के समय जब वह अपने घर जा रहा था तभी जयेन्द्रसिंह यादव व अंजना यादव ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे। जब उसने गाली देने से मना किया तो दोनों ने मिलकर उसकी जमकर लात-घूसों से मारपीट कर दी जिससे कंधे व हाथ में चोट आई। घटना के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। जिसके बाद धर्मेन्द्र थाने आया और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!