शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, एसडीओपी जीडी शर्मा के मार्गदर्शन में देहात थाना क्षेत्र से पकड़े गए मजनुओं का आधी रात्रि में देहात थाना क्षेत्र से माधवचौक तक धारा 151 के तहत जुलूस निकाला गया। इस दौरान देहात टीआई सतीश चौहान, कोटवली टीआई संजय मिश्रा, फिजिकल थाना प्रभारी विकास यादव, महिला डेस्क प्रभारी कोमल परिहार मौजूद रहे। यह जुलूस खुले में शराब पीने बालों को रोकने, छेड़छाड़ पर अंकुश लगाने के लिए था। जुलूस के माध्यम से पुलिस द्वारा यह बताने की कोशिश की गई है कि कहीं भी बदमाशों से, आपराधिक प्रवृत्ति बाले लोगों से आम नागरिकों को डरने की जरूरत नहीं है और खाकी का खौफ कायम है।
इनका कहना है
छेड़छाड़ और अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए यह जुलूस निकाला गया, कस्बों में जहां कहीं भी ऐसा पाया जाएगा उन्हें इस तरह के जुलूस निकाले जाएंगे। यह कार्यवाही निरंतर चलती रहेगी।
पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे






Be First to Comment