भगवान राम के जीवन की सबसे बड़ी शिक्षा आज्ञापालन और धैर्य,लॉकडाउन की आज्ञा का हृदय से करें पालन और बनाए रखें वैसा ही धैर्य: यशोधरा राजे सिंधिया

रामनवमी की बधाई देते हुए यशोधरा राजे सिंधिया ने राशन किटों का कराया वितरण
शिवपुरी। आज रामनवमी के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए शिवपुरी विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने जरूरतमंदों को राशन किटों का वितरण कराया है।
यशोधरा राजे सिंधिया ने श्री रामनवमी पर अपनी शुभकामनाये देते हुए शिवपुरी वासियो से अपील करते हुए कहा है कि भगवान श्री राम के जीवन की सबसे बड़ी शिक्षा: आज्ञापालन और धैर्य है।
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की आज्ञा का हृदय से पालन करें और वैसा ही धैर्य बनाए रखें जैसा 14 वर्ष तक वनवास में भगवान श्री राम ने रखा था। RVRSCD के कार्यकर्ताओं ने आज मलिन बस्ती करौंदी कॉलोनी सहित उन बस्तियों में राशन किट का वितरण किया है जहाँ अभी तक कोई भी मदद नही पहुँची थी। गरीबी रेखा का राशन कार्ड न होने के कारण कंट्रोल दुकान से राशन लेने में बंचित रहने बाले निचली बस्तियों के जरुरतमंदों को भी आज यशोधरा राजे सिंधिया द्बारा राशन किट का वितरण कराया गया है। RVRSCD के कर्तकर्ताओं ने इस महामारी के समय सहायता उन असहाय निर्धन जरूरतमंदों तक पहुचाने का प्रयास है जहाँ अभी तक कोई मदद नही पहुँच पा रही थी। राजमाता विजयाराजे सिंधिया सेंटर फॉर डवलपमेंट के कार्यकर्ता सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए और प्रशासन के नियमो का पालन कर लोगों से लॉक डाउन का पालन करने और स्वछता रखने की अपील भी कर रहे है साथ ही नागरिकों को समझाइश भी दे रहे है। ट्रस्ट की चेयरपर्सन शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया खुद खाद्यान वितरण व्यवस्था के अलाबा स्वस्थ्य सेवाओ का जायजा भी ले रही है। वह स्वस्थ्य महकमे से सम्पर्क कर पीड़ितों को अच्छे इलाज दिए जाने की व्यवस्था को लेकर भी जिला प्रशासन व स्वस्थ्य अमले से सम्पर्क बनाए हुए है। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण फैलने के बाद से ही शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देशन में गरीब और जरूरतमंद लोगों को प्रतिदिन राशन किट का वितरण कराया जा रहा है। बताया जाता है कि यह राशन वितरण लगातार क्रम में आगे भी जारी रहेगा।

संबंधित खबरें