बच्चों के साथ खेलते समय बच्ची कुएं में गिरी, मौत

शिवपुरी। गोवर्धन थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में एक आठ साल की बच्ची खेलते समय कुएं में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सेंकी पुत्री नरोत्तम निवासी मानिकपुरा बच्चों के साथ खेल रही थी। बच्ची जब घर नहीं आई तो परिजनों ने ढूंढा। गांव के बच्चों ने बताया कि सेंकी कुएं के पास खेल रही थी। कुएं में झांककर देखा तो शव उतराता मिला। बच्ची का शव बाहर निकालकर बैराड़ ले गए जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।