
शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम छीतीपुरा में एक विवाहिता से युवक ने घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी है। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय महिला निवासी छीतीपुरा का आरोप है कि मैं अपने घर में कार्य कर रही थी। तभी आरोपी रामसिंह लोधी निवासी छीतीपुरा घर में आ धमका और मेरे से अश्लील छेड़छाड़ कर दी व विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी है।






Be First to Comment