नई दिल्ली। 2020 तक भारतीय सेना को अधुनिक तकनीक से
लैस हवा में मार करने वाला एडवांस मिसाइल सिस्टम (MRSAM) मिल जाएगा। इस
मिसाइल सिस्टम के भारतीय सेना के खेमे में जुड़ने से सेना का एयर पावर
वर्तमान से कहीं ज्यादा हो जाएगा। इस मिसाइल से 70 किलोमीटर की दूरी तक
दुश्मन की मिसाइल, फाइटर जेट्स और अटैक हेलिकॉप्टर्स को मार गिराया जा सकता
है।
मिसाइल सिस्टम को डीआरडीओ और इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI)
मिलकर तैयार कर रहे हैं। फिलहाल इसके पुराने वर्जन एयरफोर्स और नेवी के
पास मौजूद हैं। डीआरडीओ के एक सीनियर अफसर ने बताया कि मीडियम रेंज एडवांस
मिसाइल सिस्टम अगले तीन साल में तैयार हो जाएगा। यह दुश्मन की हमलावर
मिसाइलों, एयरक्राफ्ट, हेलिकॉप्टर, ड्रोन, सर्विलांस एयरक्राफ्ट को मार
गिराने की ताकत रखता है। जमीन से हवा में मार करने वाली इस मिसाइल की रेंज
70 किलोमीटर तक होगी। फिलहाल इसके पुराने वर्जन को इंडिया एयरफोर्स और नेवी
इस्तेमाल कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, आर्मी के लिए तैयार किया
जा रहा मिसाइल सिस्टम जमीन से मोबाइल लॉन्चर के जरिए 360 डिग्री पर मार कर
सकेगा। इससे युद्ध के दौरान कई तरह के हमले नाकाम किए जा सकेंगे।
दुश्मनों के छक्के छुड़ाएगी ये मिसाइल
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खनियांधाना में खाना बनाते समय सिलेंडर फटा, पूर्व पार्षद के घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक / Shivpuri News
- कोलारस की समस्याओं को लेकर अभिभाषक संघ मुखर, 9 मांगों के समाधान के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम / Shivpuri News
- वन परिक्षेत्र कोलारस में वनभूमि पर अवैध जुताई करते ट्रैक्टर एवं कल्टीवेटर जब्त, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- सर्वेयर और रोजगार सहायक पर पैसे लेकर प्रधानमंत्री आवास में नाम जोड़ने का आरोप, रोजगार सहायक पर परिवार के नाम कुटीर स्वीकृत कराने के आरोप / Shivpuri News
- सावोली पंचायत के निर्माण कार्यों में अनियमितता का आरोप, जांच में मौके पर काम नहीं मिलने का दावा / Shivpuri News





Be First to Comment