Press "Enter" to skip to content

दिनारा पुलिस ने कच्ची शराब बेचते दो को पकड़ा, एक भागा

शिवपुरी। दिनारा थाने के अंतर्गत आने वाली थनरा चौकी पुलिस ने एसपी सु

नील पांडे और एसडीओपी बीपी तिवारी के मार्गदर्शन में ग्राम छितीपुर और बगरौदा रोड़ पर भी कार्रवाई की जहां से अवैध रूप से शराब बेची जा रही  थी पुलिस ने छितीपुर से कच्ची शराब के साथ एक आरोपी निर्मल कंजर को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई 70 लीटर शराब की कीमत 10 हजार रूपए बताई गई है। जबकि बगरौदा रोड़ तालाब के पास से 105 लीटर तीन प्लास्टिक की कैनों में भरी हुई कच्ची शराब बरामद की है और आरोपी बलवीर यादव को मौके से गिरफ्तार किया है जबकि दूसरा आरोपी मनोज यादव मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है। इन दोनों कार्रवाईयों में दिनारा प्रभारी रामराजा तिवारी, चौकी प्रभारी संध्या श्रीवास्तव सहित प्रधान आरक्षक भगवत सिंह, आरक्षक विशाल भार्गव, काले खां, दीपक शर्मा, दीपक उपाध्याय, मनोज यादव, रूपेंद्र यादव, अरविंद मांझी, सैनिक सुरेश व धर्मपाल की सराहनीय भूमिका रही। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!