शैलेन्द्र बुन्देला,दतिया
जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष
एडवोकेट मोहर सिंह कौरव के साथ साल 2013 में अकारण मारपीट करने वाले पुलिस अफसरों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अभिभाषकों ने बुधवार को एसपी ऑफिस का घेराव कर प्रभारी एसपी मनोज श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में तीन दिन में आरोपी पुलिस अफसरों और जवानों को गिरफ्तार करने की मांग की गई है। वकीलों का आरोप है की आरोपी पुलिस अफसर दतिया के होटलों में रुककर वकीलों पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं। साथ ही कुछ आरोपी आरक्षक चिरुला और बसई थाने में नौकरी कर रहे हैं जिन्हें कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।
मालूम हो कि उक्त प्रकरण में गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की थी जिसे शीर्ष कोर्ट ने खारिज कर आरोपियों को ट्रायल कोर्ट में हाजिर होने के आदेश दिए हैं।
इनकी गिरफ्तारी की मांग-
तत्कालीन एसडीओपी एमएल ढोडी, तत्कालीन कोतवाली टीआई रवीन्द्र गर्ग, सब इंस्पेक्टर सुधांशु तिवारी, सब इंस्पेक्टर ध्यानेन्द्र भदौरिया, टीआई राजेन्द्र धुर्वे, आरक्षक ज्ञानेन्द्र शर्मा, आरक्षक कौशल एवं प्रधान आरक्षक साहब सिंह की गिरफ्तारी की मांग की गई।




