कार सवार युवक पर हमला, गाड़ी तोड़ी,


ग्वालियर। कार सवार युवक पर दो युवकों ने हमला कर दिया। उसके साथ मारपीट कर कांच का कांच फोड़ दिया। घटना मंगलवार सुबह संजय नगर पुलिया के पास हुई है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।हजीरा थानाक्षेत्र स्थित संजय नगर निवासी विजय पुत्र कृष्ण मुरारी ओझा महलगांव बिजली घर में पदस्थ हैं। मंगलवार सुबह एलपीजी गैस सिलेंडर लेकर वह अपने घर आ रहे थे। उनकी कार संजय नगर पुलिया के पास रहने वाले उदयवीर राजावत के घर के सामने से निकलते समय एक स्टील के तसले पर चढ़ गई। जिस पर तसला टूट गया। इसी बात पर उदयवीर व उसके साथ मुकेश और हंसराज ने कार सवार युवक को बाहर निकालकर मारपीट की। उसकी कार का कांच तोड़ दिया। घटना की शिकायत पीड़ित ने हजीरा थाने में की। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है