Press "Enter" to skip to content

लड़कियों के घर से भागने की घटनाओं में हो रहा इजाफा

सप्ताहभर में एक दर्जन मामलों में हो चुकी है एफआईआर

शिवपुरी। इन दिनों नाबालिग बालिकाओं, किशोरियों के घर से गायब होने, शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने की घटनाओं में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। इस सप्ताह की यदि बात करें तो एक दर्जन से मामलों में परिजनों की रिपोर्ट पर से पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। आज भी जिले के तीन थाना क्षेत्रों में लड़कियों के गायब होने की एफआईआर दर्ज की गई है। पहला मामला कोतवाली क्षेत्र के मनियर में सामने आया है। मनियर क्षेत्र के काली माता मंदिर के पास रहने वाली 17 साल 8 माह की किशोरी अपने घर से बिना बताए 6 अप्रैल को रात्रि 9 बजे गायब हो गई। किशोरी की बहन ने कोतवाली पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। दूसरा मामला कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम पनवारी में सामने आया है, एक पिता ने कोलारस थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 अप्रैल को शाम के समय उसकी 17 वर्षीय बेटी कोई अज्ञात युवक बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। तीसरा मामला रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम सजाई में सामने आया है। यहां से भी 17 वर्षीय किशोरी घर से गायब है। इस मामले में किशोरी की माँ ने हरिओम पुत्र रामचरा केवट निवासी सजाई पर उनकी पुत्री को भगाकर ले जाना संदेह जाहिर किया है, जिस पर पुलिस ने संदेही के खिलाफ कायमी कर ली।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!