प्रभारी मंत्री रूस्तम सिंह आज शिवपुरी में

शिवपुरी। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं जिले के प्रभारी रूस्तम सिंह शिवपुरी जिले में एक दिवसीय प्रवास के दौरान 16 नवम्बर 2017 को रात्रि   12.30 बजे शिवपुरी आएगें। निर्धारित कार्यक्रम के तहत रात्रि विश्राम उपरांत 16 नवम्बर 2017 को प्रात: 10 बजे सर्किट हाउस शिवपुरी में जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगें। प्रात: 11 बजे कोलारस में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। अपराह्न 04 बजे कौशल उन्नयन विकास कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद मुरैना के लिए प्रस्थान करेंगे।