Press "Enter" to skip to content

अल्लाहु अकबर’ बोलते हुए दो पत्रकारों पर धारदार चाकू से कर दिया हमला,


गैबॉन की राजधानी में एक शख्स ने धारदार चाकू से दो पत्रकारों पर हमला बोल दिया। हमलावर ने अल्लाहु अकबर चिल्लाते हुए दोनों को अपना निशाना बनाया। घायल दोनों पत्रकार डेनमार्क के बताए जा रहे हैं। गैबॉन की स्थानीय मीडिया में बताया जा रहा है कि यह हमला, ‘अमेरिका में मुस्लिमों के खिलाफ हमलों का बदला लेने के लिए किया गया है।’ आपको बता दें कि मध्य अफ्रीकी राष्ट्र गैबॉन में ये इस तरह की पहली घटना है। इस तरह की घटनाएं वहां काफी दुर्लभ हैं। गैबॉन के रक्षा मंत्री एंटनी मस्सार्ड ने मीडिया को बताया कि ‘नेशनल जियोग्राफिक चैनल के लिए काम करने वाले दो व्यक्तियों पर उस वक्त चाकू से हमला किया गया जब वे एक प्रमुख बाजार में खरीदारी कर रहे थे। यह बाजार पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है। हमला राजनीति से प्रेरित प्रतीत हो रहा है/

मस्सार्ड ने ये भी बताया कि मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर 53 वर्षीय एक नाइजीरियन व्यक्ति था। यह शख्स हमले के दौरान ‘अल्लाहु अकबर’ चिल्ला रहा था। पुलिस ने उसे मौके






 पर ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ चल रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!