शहीद मेला में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जाएगी प्रदर्शनियां
शिवपुरी-1857 मुक्ति संग्राम के प्रखर योद्धा अमर शहीद तात्याटोपे के बलिदान दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय तात्याटोपे शहीद मेला 18 अप्रैल से 20 अप्रैल 2018 तक तात्याटोपे समाधि स्थल प्रांगण में आयोजित होगा। 18 अप्रैल 2018 को प्रात: 09 बजे तात्याटोपे शहीद मेले का शुभारंभ, ध्वजारोहण, श्रृद्धांजलि सभा एवं प्रदर्शनी के कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे तथा शाम 07 बजे भोपाल से श्री आनंद मिश्रा एवं उनके दल के सदस्यों द्वारा नाटक ”तात्याटोपेÓÓ का मंचन किया जाएगा। कलेक्टर तरूण राठी ने बताया कि जिला प्रशासन शिवपुरी के सहयोग से स्वराज संस्थान संचालनालय मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय तात्याटोपे शहीद मेले में 19 अप्रैल को शाम 07 बजे से भोपाल के संजय मेहता एवं दल के सदस्यों द्वारा नाटक टंट्याभील का मंचन किया जाएगा। मेले के अंतिम दिन अर्थात 20 अप्रैल को शाम 7 बजे से नागपुर की सुश्री प्रियंका के निदेशिका में नाटक झलकारी का मंचन किया जाएगा।
इस विभागों द्वारा लगाई जाएगी प्रदर्शनियां
अमर शहीद तात्याटोपे के बलिदान दिवस के अवसर पर समाधि स्थल शिवपुरी में आयोजित तीन दिवसीय तात्याटोपे शहीद मेला स्वराज संस्थान, आजाद पेंटर, शौर्यदल, जिला सेनानी होमगार्ड, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, एसएएफ, उपसंचालक जनसंपर्क, एनएसएस, एनसीसी, जन अभियान परिषद, स्काउट एण्ड गाईड द्वारा स्टॉल/प्रदर्शनी लगाई जाएगी।






Be First to Comment