Press "Enter" to skip to content

प्राइवेट बस स्टेण्ड पर संदिग्ध अवस्था मिली युवक की लाश

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित प्राइवेट बस स्टेण्ड क्षेत्र में रात्रि 8 बजे एक युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश पड़ी हुई मिली। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मृतक का नाम गोविंद जादौन है जिसे लोग सरदार कहकर पुकारते थे, जो पोहरी क्षेत्र के आसपास के रहने वाला है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक शिवपुरी में हाथ ठेला चलाता था और रात्रि में फुटपाथ पर सोकर अपनी रात गुजारता था। पिछले दो-तीन माह से वह किसी गंभीर बीमार से पीडि़त था। बीते पाँच दिनों से उसे होटल वाले ही खाना खिला रहे थे और बुधवार रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!