Press "Enter" to skip to content

सर्पदंश से दो बच्चों की मौत

दिनारा-दिनारा कस्बे में कृष्णा चौराहा के सामने निवास करने वाले दो बच्चों को सर्प के काटने से मौत हो गई 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णा चौराहा के सामने रहने वाले बल्लू झा की पुत्री कुमारी राधे उम्र 12 साल अपने कमरे में खटिया पर सो रही थी तभी उसे सर्प में काट लिया जिस पर बालिका चिल्लाई तो परिजनों ने सर्प को भागते हुए भी देखा उन्होंने तुरंत उसको मेडिकल झांसी ले गए परन्तु डॉक्टरों ने गम्भीर हालात में देखकर मना कर दिया उसके बाद वह देवी देवताओं के बताए हुए कई स्थानों पर भिंड जिले तक गए लेकिन उस बालिका की मौत हो गई इधर बालिका के मकान से मकान लगा लालाराम साहू के बालक अतुल साहू 14 साल को भी उसी समय सर्प ने काट लिया लेकिन वह हल्का सा बेहोस दिखा तो परिजनों ने समझा कि वह सर्प देखकर डर गया जब हालात बिगड़ती देखी तो वह झांसी मेडिकल ले गए जहाँ पर डॉक्टरों ने उसे भी सर्प काटना बताया और उसे भी मृत घोषित कर दिया इसके बाद भी परिजन व ग्रामीणों को विशवास नही हुआ तो वह भी बालक को देवी देवताओं के स्थान पर ले गए



More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!