खनियाधाना :– बामौर कलां में जारी नरसिंह रामलीला मंडल द्वारा आयोजित लीला के सातवें दिन केवट सम्बाद की लीला का मंचन हुआ।प्रथम भगवान की आरती हुई जिसके मुख्य अतिथि ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ अमित पांडे रहे इसके रामायण आरती उपरांत लीला प्रारम्भ हुई जिसमें जब प्रभु श्री राम लक्ष्मण और माता जानकी के साथ वनगमन में श्रंगबेरपुर पहुचते है वहा के राजा निषादराज को पता चलता है तो निषादराज अपनी सेना और परिवार के साथ प्रभु की अगवानी करते है ।प्रभु का आदर सत्कार करने के बाद प्रभु श्री राम गंगा तट पहुचते है और केवट से नाव से गंगा पार कराने की कहते है ।केवट द्वारा प्रभु का मर्म समझते ही वह कहता कि प्रभु आप वही है जिसके चरण छूकर पत्थर एक सुंदर नारी बन गई थी अगर आपके चरणों को छूकर मेरी नाव यदि सुंदर नारी बन गई तो मेरे परिवार का पालन पोषण कैसे होगा इसलिये पहले में आपके चरणों को पखारुगा परिवार सहित केवट प्रभु श्रीराम लक्ष्मण और माँ जानकी के पैर पखारते है।तब ही केवट उन्हें गंगा पार कराते है इस मंचन को कलाकारों ने इतनी सजीवता दी लोग भाव विभोर हो गये।लीला में आस पास के गांवों से हजारों लोग लीला देखने आ रहे ।थाना प्रभारी के एन शर्मा ने कोई अशांति न हो पुलिस की व्यवस्था लगा रखी है आज जिन कलाकारों ने अपनी भूमिका निभाई उनमे राम अर्जुन भार्गव, लक्ष्मण कपिल पटैरिया, जानकी पंकज कटारे, केवट हरनाम नरवरिया, गायक कलाकार निषादराज राजपाल बुंदेला, व्यासजी श्री मोनू महाराज सांवरिया सरकार डोल क पर जुगल किशोर पटैरिया मंच का संचालन अनिल नीखरा विवेक कटारे ने किया यह रामलीला मेन मार्केट में नरसिंह रामलीला मण्डल द्वारा आयोजित की जा रही है




