पिछोर। पिछोर में चल रहे 12 दिवसीय स्वामी विवेकानंद जन्म महोत्सव कार्यक्रम में आज कार्यक्रम के पांचवें दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मछुआ बोर्ड के राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राजू बाथम उपस्थित रहे, साथ ही पूर्व प्राचार्य जयराम शर्मा पिछोर रेंजर अनुराग तिवारी ने कार्यक्रम मे उपस्थित रहकर सभी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में उद्बोधन देते हुए मछुआ कल्याण वोर्ड के राज्य मंत्री राजू बाथम ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा हमें कभी भय नहीं करना चाहिए साथ ही देश प्रेम की भावना अपने अंदर विकसित करने का प्रयास करना चाहिए ऐसा प्रयास करने से ही हम स्वामी विवेकानंद जी को अपना जान सकते हैं क्योंकि स्वामी विवेकानंद को अगर जानना है तो हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलना ही पड़ेगा। कार्यक्रम में पिछोर रेंजर अनुराग तिवारी ने समिति को बधाई देते हुए कहा समिति का यह प्रयास सराहना करने योग्य मेरी जहां भी जरूरत पड़े मैं समिति के कदम से कदम मिलाकर साथ चलूंगा। बच्चों के लिए कार्य कर रही मातृभूमि जन कल्याण सेवा समिति के सभी सदस्यों को सफल आयोजन की बधाई दी। सीनियर वर्ग के सास्कृतिक कार्यक्रम मे प्रथम पुरुस्कार पलक पुरोहित और प्रियांशी दुबे ने प्राप्त किया वही द्वितीय स्थान नंदिनी गुप्ता ने प्राप्त किया साथी तृतीय स्थान पर सेमरी ग्राम से आऐ छात्रों ने प्राप्त किया।
विवेकानंद को जानना है तो अपने अन्दर साहस पैदा करे: राजू बाथम
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- इंस्टाग्राम पोस्ट से शुरू हुआ विवाद, छात्रा ने आरोपी समेत अन्य लोगों पर लगाए गंभीर आरोप / Shivpuri News
- आंखों में आंसू लेकर कलेक्टर से लगाई गुहार, पीएसीएल की राशि नहीं मिलने से छोटी बेटी की शादी अटकी / Shivpuri News
- 20 लाख के मकान सौदे में 10 लाख की कथित धोखाधड़ी, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- तहसील न्यायालय के बंटवारा आदेश में त्रुटिपूर्ण अमल का आरोप, भारतीय सेना के जवान ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- 11 दिन की पैदल यात्रा के बाद शिवपुरी पहुंचे राष्ट्रीय एकता संघ, महाराजा सवाई भोज बगड़ावत की प्रतिमा स्थापना सहित कई मांगों का ज्ञापन सौंपा / Shivpuri News





Be First to Comment