शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बम्हारी में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया। बताया जाता है कि महिला खेत पर बनी टपरिया में सो रही थी उसी समय युवक टपरिया में घुस आया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। ग्राम बम्हारी की रहने वाली 45 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बुधवार की रात वह अपने खेत में पानी देने के लिए रुक गई एवं खेत पर बनी टपरिया में वह सो गई। रात लगभग 11 बजे के करीब पड़ोस में रहने वाला युवक अमीरसिंह पुत्र सोनीलाल लोधी आ गया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया व जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। जिसके बाद महिला घर पर आई और घटनाक्रम के बारे में परिजनों को बताया। जहां महिला परिजनों के साथा थाने आई और युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
खेत की टपरिया में सो रही महिला के साथ दुष्कर्म
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कोलारस पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 पेटी अवैध शराब और कार जब्त, आरोपी फरार / Shivpuri News
- उपार्जन व्यवस्था पर कलेक्टर अर्पित वर्मा सख्त, राजस्व अधिकारियों को दिए निगरानी के निर्देश / Shivpuri News
- गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल का MP बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, 10वीं-12वीं में छात्रों ने लहराया परचम / Shivpuri News
- महिला को ‘लापता बेटी’ बताकर ले जाने की कोशिश, डीएनए जांच की मांग से बढ़ा विवाद / Shivpuri News
- सिंधिया से भेंट कर ओवरब्रिज/अंडरपास निर्माण की उठाई मांग / Shivpuri News





Be First to Comment