Press "Enter" to skip to content

खनियांधाना पुलिस ने की मजनुओं पर कार्यवाही, निकाली पैदल जुलूस

शिवपुरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मप्र शासन भोपाल के द्वारा जारी मजनू अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडेय, एड. एसपी कमल मौर्य द्वारा चलाए जा रहे अभियान के एसडीओपी पिछोर तहत सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन में खनियांधाना प्रभारी विजयपाल सिंह जाट द्वारा सउनि सावित्री लकड़ा सहित अन्य फोर्स के साथ विभिन्न छात्रावासों एवं स्कूलों में जाकर मजनुओं की तलाश की। इस दौरान छात्राओं पर फवतियाँ कसने वाले रोहित कोली पुत्र भगवानदास कोली, सागर पुत्र बद्रीप्रसाद वंशकर, धीरज पुत्र विनोद सेन निवासीगण खनियांधाना को धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर तहसीलदार खनियांधाना के न्यायालय में पैदल जुलूस निकालते हुए पेश किया। थाना प्रभारी विजयसिंह जाट ने नागरिकों से अपील की है कि इस प्रकार के कृत्य करने बालों की तत्काल डायल 100 एवं मेरे मोबाइल नंबर 7389774825 पर सूचना देकर सहयोग करें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!