ग्वालियर। देह व्यापार को मजबूर कर रहे पति से तंग आकर
एक महिला आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई और ट्रेन के
सामने आ गई। चंद कदमों का फासला महिला और ट्रेन के इंजन के बीच में रह गया
था, तभी अचानक आरपीएफ की महिला कांस्टेबल की नजर उस पर पड़ी और महिला
कांस्टेबल ने दौड़कर उस महिला का हाथ पकड़कर खींच लिया। जिसके चलते महिला की
जान बच गई। इसके बाद महिला कांस्टेबल उसे जीआरपी थाने ले गई। यहां से
जीआरपी स्टाफ ने उसे महिला थाने भिजवा दिया।
आरपीएफ की महिला
कांस्टेबल अंजली तोमर की शनिवार दोपहर में रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी थी। वह
प्लेटफॉर्म-1 से होते हुए रेलवे ट्रैक पर गश्त के लिए जा रही थीं। किलोमीट
क्रमांक-1225/5 पर जब वह पहुंची तो इस समय एक महिला रेलवे ट्रैक के पास
दिखी। वह रेलवे ट्रैक के बगल से खड़ी हुई थी। कुछ ही देर बाद वहां से एपी
एसी एक्सप्रेस गुजरी तो अचानक महिला रेलवे ट्रैक पर खड़ी हो गई। ट्रेन के
लोको पायलट ने हॉर्न मारना शुरू किया, लेकिन वह नहीं हटी।
महिला
कांस्टेबल दौड़कर महिला के पास पहुंची। वह ट्रेन की चपेट में आ पाती इससे
पहले ही महिला कांस्टेबल ने हाथ पकड़कर उसे अपनी तरफ खींच लिया। इसके बाद भी
वह हाथ छुड़ाकर ट्रेन की ओर जाने की कोशिश करने लगी लेकिन वहां तब तक
गैंगमेन आ गए। गैंगमेनों की मदद से महिला को नियंत्रित किया गया। इसके बाद
उसे लेकर प्लेटफॉर्म-1 स्थित जीआरपी थाने पहुंचे।
यहां जीआरपी
निरीक्षक पंचम सिंह परिहार के सामने पूछताछ की तो महिला ने अपना नाम मीना
कुमारी (परिवर्तित नाम) निवासी इमली नाका बताया। उसने कहा कि उसकी आठ साल
पहले जीवाजीराव चौहान के साथ शादी हुई थी। वह काफी शराब पीता था इसलिए तीन
साल पहले वह अपने पति को छोड़कर मायके आ गई। एक साल पहले उसका तलाक हो गया।
फिर वह अपने रिश्तेदार चंदन सिंह कदम के संपर्क में आई और एक मंदिर में
दोनों ने शादी कर ली। शादी 6 महीने पहले की थी। शादी के कुछ दिनों बाद वह
परेशान करने लगा और देह व्यापार करने के लिए मजबूर करने लगा। न करने पर रोज
धमकाता और 25 हजार स्र्पए मांगने लगा।
महिला से उसके परिजनों का
नंबर पूछा तो उसने अपनी सास का नंबर दिया। इसके बाद महिला को जीआरपी थाना
स्टाफ ने महिला थाने भिजवा दिया। महिला ने बताया कि पहले पति को उसका दूसरा
पति शादी के बाद खुद घर लाने लगा। अब वह घर आता है तो मारपीट करता है।
पति देह व्यापार को मजबूर करता था तो जान देने ट्रेन के सामने आई महिला
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पानी की बोतल से पानी पीने पर छात्र से मारपीट का आरोप, शिक्षक पर एससी-एसटी एक्ट सहित मामला दर्ज / Shivpuri News
- आदिवासियों की जमीन पर दोबारा कब्जा पड़ा भारी, तीन दबंगों के खिलाफ एसडीएम ने जारी किए जेल वारंट / Shivpuri News
- फैमिली कोर्ट के बाहर हंगामा, युवती ने लिव-इन पार्टनर पर बच्ची समेत अगवा करने की कोशिश का लगाया आरोप / Shivpuri News
- तालाब के रास्ते पर विवाद: सैकड़ों भेड़ों के साथ पाल समाज ने किया चक्का जाम, एक घंटे बाद खुला मार्ग / Shivpuri News
- 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा, इलेक्ट्रॉनिक दुकान से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार का मशरूका बरामद / Shivpuri News





Be First to Comment