शिवपुरी। कलेक्टर तरूण राठी ने मध्यप्रदेश पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 के तहत नि

जी पेयजल आपूर्ति करने वाले टेंकरों की दरे निर्धारित करने हेतु डिप्टी कलेक्टर संजीव जैन की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। जिसमे सदस्य के रूप में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री एस.एल.बाथम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिवपुरी श्री जी.पी.भार्गव, नगर पालिका शिवपुरी के सहायक यंत्री श्री आर.डी.शर्मा रहेंगे। इस संबंध में निजी टेंकरों के रेट निर्धारण हेतु संचालकों की बैठक कल प्रात: 11 बजे जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।






Be First to Comment