राजस्व संबंधी समस्याओं को शिविर लगा कर हल करने के निर्देश: उमाशंकर गुप्ता ग्रामीण अंचल में जल समस्या अधिक विकराल

कोलारस।  राजस्व मंत्री उमा शंकर गुप्ता विगत दिवस से उप चुनाव को लेकर कोलारस विधानसभा के तीन दिवसीय दौरे पर है। विगत दिवस उन्होने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ ग्राम गुढा, पनवारी, मोहराई और देहरदा सडक में आयोजित हितग्राही सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान अपने  तय शुदा भ्रमण कार्यक्रम से लोटने के बाद हमारे संबाददाता विवेक व्यास से चर्चा के दौरान कर कहा कि ग्रामीण अंचलो में जल समस्या  बास्तव में विकराल बनी हुई है। इसके समाधान के लिए पीएचई विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। हमें जहां जहां जल समस्या सुनाई दे रही है। वहां जल्द ही वोरिंग करने के निर्देश दिये जा रहे है। जब उनसे अविवादित नामांतरण और बटवारा को लेकर राजस्व विभाग की कार्यशैली पर प्रश्न किया तो उन्होने कहा कि पूर्व के भ्रमण के दौरान कुछ ग्रामीणो ने मोहरा गांव में शिकायत की थी। वहां मैने शख्त कार्यवाही करते हुये शिविर लगा कर राजस्व प्रकरणो को समाधान करने के निर्देश दे दिये। विगत दिवस ही कुछ गांवो से राजस्व संबंधी शिकायते प्राप्त हुई है उनके समाधान के लिए भी राजस्व विभाग को तुरन्तु शिविर लगा कर समाधान करने के दिशा निर्देश दे दिये है। राजस्व विभाग में यदि अधिकारियों और कर्मचारियो द्वारा जनता की बात पर ध्यान नही दिया जायेगा तो आगामी समय में और अधिक शख्त कार्यवाही करने से नही चूकूंगा।