कांग्रेसजनों ने उपस्थित होकर प्रशासनिक अधिकारियों से करवाया आमजनों की समस्याओं का निराकरण
शिवपुरी। ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश पर शिवपुरी ज़िले में चल रहे “आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौक़े पर ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कांग्रेसजनों के साथ उपस्थित होकर किसान एवं आमजनों कि समस्याओं का निराकरण करवाया। इस शिविर में महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, लोक सेवा केंद्र, विद्युत विभाग, उद्यानिकी विभाग, श्रम विभाग, कृषि विभाग, राजस्व विभाग, लोकस्वास्थ्य यंत्रिकी विभाग, पंचायत विभाग आदि विभागों के अंतर्गत आने वाली जनसमस्याओं का निराकरण करवाया गया। इस मौक़े पर ज़िला कांग्रेस के का. अध्यक्ष राकेश गुप्ता, सेवादल ज़िलाध्यक्ष अनिल शर्मा उत्साही, नीरज सिंह तोमर, युवक कांग्रेस का. ज़िलाध्यक्ष आकाश शर्मा, सुरवाया मंडलम अध्यक्ष वीर सिंह गुर्जर, शहर कांग्रेस महामंत्री शाकिर खान, सेवादल युवा अध्यक्ष सुरेन्द्र गुर्जर, सेवादल संगठन मंत्री वीरेन्द्र खटीक, पवन मित्तल, ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा, विनयराज शर्मा बिट्टू, सत्यम नायक आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे। शिविर में लगभग दो सेकड़ा आवेदन आए। इस अवसर पर एसडीएम अतेंद्रसिंह गुर्जर, सीओ जनपद गगन वाजपेई सहित ब्लॉक स्तरीय सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।






Be First to Comment