Press "Enter" to skip to content

रफ्तार का कहर : तेज रफ्तार कार ने तीन बाइकों में मार टक्कर, प्रधान आरक्षक सहित दो घायल

शिवपुरी। सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के तहत एक तेज रफ्तार कार ने तीन बाइकों में टक्कर मार दी। घटना में प्रधान आरक्षक सहित देा अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज किया। वहीं आरक्षक की हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया।  
खूबत घाटी के पास रविवार की रात 10 बजे कार तेज रफ्तार में आ रही थी। कार अनियंत्रित हो गई और एक-एक करके तीन बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार प्रधान आरक्षक रामसिंह (55) पुत्र छोटे सिंह राजपूत के सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल शिवपुरी से ग्वालियर रेफर कर दिया है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार आरक्षक सुनील पुत्र रामसिंह जादौन और बाइक सवार अन्य युवक दीपक (40) पुत्र मुन्नालाल शर्मा घायल हो गए। एक को निजी अस्पताल और दूसरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल आरक्षक सतनवाड़ा थाने में ही पदस्थ हैं। बताया जा रहा है कि दोनों क्षेत्र में अलग-अलग बाइक से गश्त कर रहे थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!