कस्बे में निकाली विशाल शोभायात्रा यात्रा
दिनारा /करैरा- अखिल भारतीय पाल बघेल युवा समाज संगठन करैरा दिनारा दुवारा लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर 293 वी जयंती गुरुवार को स्थानीय रामराजा मैरिज गार्डन करैरा में मनाया गया सभी समाज बन्धु सुबह गार्डन में एकत्रित हुए इसके उपरांत वहाँ से देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा को रथ पर शोभायमान कर पूरे कस्बे में डीजे डोल नगाड़ो के विशाल यात्रा निकाली इसके बाद पुनः वापिस मैरिज गार्डन पहुचकर वहा पर मंच पर एक समाज सुधार के लिए एक सभा आयोजित की गई
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करैरा के पूर्व विधायक लाखनसिंह बघेल ,अध्यक्षता इंजी गोपाल सिंह पाल ठेकेदार, बिशिष्ट अथिति घनश्याम सिंह बघेल दिनारा, रामदास पाल पूर्व जनपद अध्यक्ष पिछोर,सरंक्षक महंत अवधशरण जी महाराज लवाझिरी सरकार पिछोर,बाल सन्त प्रवचन कर्ता कु सोमवती पाल, आदि लोग उपस्थित थे कार्यक्रम में समाज के ऐसे प्रतिभा छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया जिन्होंने वर्ष 2018 में कक्षा 10वी 12 वी में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किया कार्यक्रम में सभी अथितियों दुवारा मंच पर अपने विचार रखे

कार्यक्रम में अतिथियों दुवारा शिक्षा संग़ठन राजनीति में बढ़चढ़ भाग लेना आदि महासभा के युवा जिला अध्यक्ष नीरज पाल ने विचार व्यक्त कर कहा कि आज का युवाओ का युग युवाओ का युग है युवाओ को आगे आकर इस प्रकार के आयोजन कर समाज को आगे बढ़ाने में सहयोग करे कार्यक्रम में भरत पाल बसाई,राजेन्द्र पाल सिल्लारपुर ने युवाओ को जोशीला भाषण दिया जिसमें उपस्थित समाज बन्धुओ ने जमकर प्रशंसा की मुख्य अतिथि विधायक श्री बघेल ने कहा कि राजनीति के बगैर मंच सूना रहता है आपको राजनीति में भाग लेना चाहिए उन्होंने बसपा की ओर इशारा करते हुए कहा कि आज समाज को राजनीति में लाकर समाज मे नेता पैदा करने का काम किया वो काम बहुजन समाज पार्टी ने किया चाहे उत्तर प्रदेश हो या मध्यप्रदेश हर नेता जो आज अन्य दलों में भागीदारी कर रहे है उन्हें पैदा बसपा दल दुवारा ही किया
कार्यक्रम का आयोजन करैरा पाल बघेल युवा समाज संगठन दुवारा किया गया
कार्यक्रम में युवा सभा के जिला अध्यक्ष नीरज पाल,इंजी गौरब पाल, माधौसिंह पाल, प्राणसिंह पाल,रामसवेक पाल,सीताराम बघेल सरपंच छिरारी, दतिया,भरत पाल बसाई,मेहरवान पाल जनपद सदस्य,हरिकृष्ण बघेल,देवीसिंह पाल मोटा,राजेश पाल खुआ, राजेन्द्र पाल,गुलाब सिंह पाल, नन्दू पाल, विपुल पाल, महेंद्र पाल वकील, रूपसिंह पाल दिनारा, शिवकुमार पाल कमल पाल, रामकृष्ण पाल,हरनारायण पाल, ब्रजेश पाल, मंच संचालन मोहरसिंह बघेल शिक्षक, दुवारा किया गया आभार व्यक्त इंजी गोपाल पाल ने किया अंत मे सभी को प्रसाद वितरण किया गया






Be First to Comment