पहले दिन लाखों में रही नगर परिषद की दुकानों की बोली

पहले दिन लाखों में रही नगर परिषद की दुकानों की बोली
Fast Samachar- Khabar Sabse Pahle
पिछोर। नगर परिषद पिछोर द्वारा 21 दुकानों की बोली के प्रथम चरण के लिए लगभग 50 लोगों ने अमानत राशि जमा की, जिसमें बस स्टैण्ड एवं कॉलेज चौराहे की दुकानों की बोली 12 से 15 लाख तक रही, बोली के अंतिम दिन शुक्रवार को फाईनल बोली रहेगी। बोली में आरक्षित दुकान क्रमांक 5, 9, 16, 2, 17, 19,12 तथा अनारक्षित दुकान 1, 3, 4, 6, 7, 8, 10, 11, 13, 14, 15, 18, 20, 21 है। सभी दुकानों की फाईनल बोली आज शुक्रवार को पूर्ण होगी। 

संबंधित खबरें