कोलारस। कोलारस नगर में भाजपा के मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक चुनावी दौरे कर रहे है वहीं जनता की ओर ध्यान किसी का नही है। रात्री के समय कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक डयूटी होने के बाबजूद भी घर पर रहते है। जिसके चलते ग्रामीण मरीज इधर उधर भटकते है अस्पताल में कहने को तो सभी सुविधाये मौजूद है चिकित्सक भी मौजूद भी है। स्टाप की बात करे तो यह भी अपनी मस्ती में मस्त रहता है। रात्री के समय जिन नर्सो की डयूटी रात्री के समय लगाई गई है वह डिलेवरी रूम के पास में बने हुये रूम में फाटक लगा कर सोती रहती है। रात्री के समय यहां पर एक कर्मचारी रहता है जो कि चौकीदारी भी करता है यदि मरीज आवाज लगाता रहे तो यह उसकी ओर ध्यान भी नही देते और मरीज चाहे कम बीमारी से पीडित हो यह चिकित्सक अपने घर पर मरीज को बुलाते है और बोतल लगा कर शिवपुरी के लिए रैफर कर देते है जबकि चिकित्सव अपनी मानवियता का परिचय दे तो मरीज को शिवपुरी जाने की वजाय कोलारस अस्पताल में ही पर्याप्त इलाज मिल सकता है। परन्तु इन पर शिकंजा कसने बाले अधिकारी ही अपनी डयूटी से हर समय गायव रहते है। कोलारस तहसील के अंतर्गत अनेक ग्राम मौजूद है जिनमें आदिवासी से लेकर जाटवो की संख्या है रात्री के समय ग्रामीण अंचलो में मौजूद उप स्वास्थ्य केन्द्र पर कोई नही रहता जिसके चलते अधिक बीमार होने पर कोलारस ही मरीजो को आना पडता है। परन्तु रात्री के समय न तो चिकित्सक अपने कक्ष में मिलते है और न ही यहां पर संचालित मेडिकल खुलते है। जिसके चलते मरीज परेशान होता रहता है वह प्राईवेट वाहनो से शिवपुरी की ओर जाना उचित समझता है।
कोलारस का एकमात्र स्वस्थ्य केन्द्र खुद हुआ बीमार स्वस्थ्य मंत्री अस्पताल का कब करोगे निरीक्षण चिकित्सक डयूटी की बजाय निवास पर सोते है
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रिश्वत मांगने के आरोप में पोहरी एसडीएम और पटवारी पर एफआईआर, ईओडब्ल्यू ने शुरू की जांच / Shivpuri News
- करैरा पुलिस का बड़ा खुलासा: 4 चोरी की बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- करैरा में अवैध रेत पर प्रशासन का शिकंजा, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त / Shivpuri News
- मारपीट, छेड़छाड़ और लूट का आरोप, पीड़ित महिलाओं ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- बहन से छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी, युवक ने मारपीट और पुलिस पर रिश्वत मांगने का लगाया आरोप / Shivpuri News





Be First to Comment