घर में रखी फसल चुरा ले गए चोर

Image result for फसल चुरा ले गए चोर
बदरवास। जिले के पुलिस थाना बदरवास क्षेत्र में एक महिला ने अपने घर
में रखी फसल और तीन पीतल की परांत चुराने को लेकर आरोपी के विरूद्ध शिकायत
दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला जांच में
ले लिया है। 
थाना बदरवास में महिला मुन्नी बाई पत्नि नत्थाराम जाटव उम्र 50 वर्ष निवासी
ग्राम दीगोद ने बताया कि वह अपने घर में मौजूद थी इस बीच घर में चुपके से
आरोपी बलबीर पुत्र दौजा जाटव निवासी दीगोद आया और उसने घर में रखी 1.5
कुंटल की चना की फसल व तीन पीतल की परांते चुरा ली जब महिला को यह पता चला
कि वह पुलिस थाना बदरवास पहुंची और आरोपी के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 380 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में
ले लिया है।

संबंधित खबरें