अंर्तराष्ट्रीय हिन्दू सेना रणजीत सिंह बने प्रदेश संयोजक

शिवपुरी- हिन्दू संगठनों को लेकर कार्यरत संस्था अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू सेना संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए प्रदेश में संगठन सक्रिय रूप से कार्य करें इसे लेकर संगठन के सुप्रीमो महंत आदित्य कृष्णगिरी के द्वारा मध्यप्रदेश में प्रदेश संयोजक के रूप में शिवपुरी के युवा रणजीत सिंह रावत को कमान सौंपी है और आशा व्यक्त की है कि वह संगठन को और अधिक मजबूती के साथ सहयोग प्रदान कर अंर्तराष्ट्रीय हिन्दू सेना को सशक्त बनाने का कार्य करेंगें। रणजीत सिंह रावत ने प्रदेश संयोजक के मनोनयन पर आभार प्रकट करते हुए संगठन को विश्वास दिलाया है कि वह शिवपुरी ही नहीं बल्कि संपूर्ण मप्र में अंर्तराष्ट्रीय हिन्दू सेना को संगठित करेंगे और हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहकर कार्य करेंगें। रणजीत सिंह के प्रदेश संयोजक मनोनीत होने पर उन्हें बधाई देेने वालों में संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बधाई व शुभकामनाऐं दी है।