शिवपुरी। नवागत कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर परिसर में स्थित विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर अनुज रोहतगी, डिप्टी कलेक्टर आर.ए.प्रजापति एवं डिप्टी कलेक्टर यू.एस.सिकरवार, संजीव जैन साथ थे। कलेक्टर शिल्पा गुप्ता ने कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों की समस्याओं का गंभीरतापूवर्क सुनते हुए उनके निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने आवक एवं जावक शाखा के कर्मचारी की मांग पर अतिरिक्त अलमारी की व्यवस्था करने के निर्देश।
उन्होंने माफी, औकाफ, शाखा के कर्मचारी से जिले में मंदिरों की स्थिति मंदिरों के पुजारियों को मानदेय के भुगतान की भी जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों के प्रकरणों के संबंध में भी चर्चा कर लंबित न रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने इस दौरान न्यायालयीन प्रकरणों की भी जानकारी ली। उन्होंने लोक सेवा गारंटी केन्द्र का अवलोकन कर मध्यप्रदेश शासन द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं के संबंध में जानकारी ली और प्राप्त प्रकरणों के संबंध में केन्द्र के कर्मचारियों से चर्चा की। उन्होंने भू-अर्जन के प्रकरणों के साथ-साथ अल्पबचत की विभिन्न योजनाओं के तहत निवेश की गई राशि के बारे में भी जानकारी ली।
कलेक्टर शिल्पा गुप्ता ने जनसुनवाई के प्रकरणों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र संबंधित विभाग एवं शाखा को उसी दिन भेजना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने भू-अभिलेख का निरीक्षण करते हुए सीमांकन के प्रकरणों की जानकारी ली और ग्राम एवं विधानसभावार नक्शा बनाए जाने के भी निर्देश दिए।
नवागत कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। ऐसे कम्प्यूटर जो अनोपयोगी एवं बंद है, उन्हे व्यवस्थित रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग की स्थापना शाखा के प्रभारी को निर्देश दिए कि सेवा पुस्तिका का संधारण विशेष रूप से करें।
उन्होंने राजस्व रिकॉर्ड रूम एवं कलेक्टर कोर्ट में प्रकरणों की स्थिति के संबंध में नाजिर एवं निर्वाचन शााखा के कर्मचारियों से चर्चा कर जानकारी ली। श्रीमती गुप्ता ने शस्त्र लायसेंस शाखा एवं आबकारी कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर ने बताया कि सभी शस्त्रों का पंजीयन कर कम्प्यूटराइजेशन किया जा चुका है।

नवागत कलेक्टर ने किया कलेक्ट्रेट की कई शाखाओंं का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- व्हाट्सएप हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़: फर्जी महिला अकाउंट से ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- पाली घाटी में गेहूं से भरा ट्रक अनियंत्रित, मंदिर से टकराकर हुआ ध्वस्त; बड़ा हादसा टला, खोड़ उपार्जन केंद्र से जा रहा था ट्रक / Shivpuri News
- टीआई ब्रजमोहन रावत के फार्म हाउस में लाखों की चोरी: खिड़की तोड़कर घुसे बदमाश, कैमरे का एंगल बदलकर वारदात; सोने के आभूषण भी चोरी / Shivpuri News
- 18 घंटे में चोरी का खुलासा: नरवर पुलिस ने आरोपी दबोचा, चांदी के जेवर बरामद / Shivpuri News
- नया अमोला में गुटखा फैक्ट्री पर छापा, भारी मात्रा में माल जब्त, एसडीएम-एसडीओपी की संयुक्त कार्रवाई, असली-नकली की जांच जारी / Shivpuri News






Be First to Comment