Press "Enter" to skip to content

मुख्यमंत्री पोहरी में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं तेदुपत्ता संग्राहकों के सम्मेलन में कल लेंगे भाग

दो करोड़ 13 लाख की बोनस की राशि का करेंगे भुगतान

शिवपुरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 मई को शिवपुरी जिले के पोहरी में शा.लक्ष्मी सरस्वती गोपालकृष्ण कॉलेज मैदान में आयोजित शिवपुरी एवं श्योपुर जिले के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को एवं तेंदूपत्ता संग्राहको के संयुक्त सम्मेलन में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री चौहान दोपहर 2 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा पोहरी शिवपुरी के लिए रवाना होंगे। जहां आप 03 बजे असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को एवं तेंदूपत्ता संग्राहको के संयुक्त सम्मेलन में पहुंचकर शिवपुरी जिले के तेंदूपत्ता संग्राहकों 02 करोड़ 13 लाख की बोनस की राशि का ई-पैमेंट के माध्यम से भुगतान करेंगे। कार्यक्रम में तेंदूपत्ता संग्राहकों को साढ़े 14 हजार पानी की बोतल एवं चरण पादुका और 6818 महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों को साड़ी का वितरित करेंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत भी हितग्राहियों को लाभांवित करेंगे। कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न 05 बजे हेलीकॉप्टर से पोहरी से सेसईपुरा विकासखण्ड कराहल श्योपुर के लिए रवाना होंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!