
शिवपुरी। कोतवाली
पुलिस ने बीती रात्रि गांधी चौक स्थित एक दुकानदार को इंटेक्स कंपनी की
नकली बैटरी बेचते हुए पकड़ा, जिसके कब्जे से 117 बैटरी जब्त की गई। पुलिस
ने आरोपी के खिलाफ 63, 65 कॉपी राईट एक्ट 103, 104 ट्रेडमार्ग अधि. के तहत
प्रकरण पंजीबद्ध कर दिया है।
जानकारी के अनुसार इंटेक्स कंपनी के एक
कर्मचारी को बाजार में भ्रमण के दौरान जानकारी मिली कि गांधी चौक शिवपुरी
पर अंकित पुत्र राकेश भोला उम्र 27 वर्ष निवासी गांधी कॉलोनी शिवपुरी
इंटेक्स कंपनी का स्टीगर लगाकर नकली बेटरी बेच रहा है। इसके बाद कंपनी के
कर्मचारी की सूचना पर से पुलिस ने दुकान पर जाकर देखा तो वहां 117 बैटरी
नकली पाई गईं जिनकी कीमत 57 हजार रुपए आंकी गई।






Be First to Comment