पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम नगतला में चार लोगों ने मिलकर एक युवक की मारपीट कर दी। बताया जाता है कि फरियादी को शक था की मारपीट करने वाले युवकों ने उसकी पति को बहका दिया जिस कारण वह घर छोड़कर चली गई। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। रूपसिंह आदिवासी पुत्र हाकिम निवासी ग्राम नागतला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि दौला आदिवासी ने उसकी पत्नी को बहका दिया जिससे वह घर छोड़कर चली गई। जब वह दौला आदिवासी के पास पत्नी का पता पूछने गया तो उसने बताने से इंकार कर दिया और उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे। झगड़े की आवाज सुनकर दौला के अन्य साथी पेटू आदिवासी, प्रेम आदिवासी, रासुनेश आदिवासी आ गए और उसकी जमकर लात-घूसों से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
पड़ोसियों के बहकाने पर पत्नी ने छोड़ा घर, पता पूछने पर पति की कर दी मारपीट
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नामजद एफआईआर नहीं तो आर-पार! एसपी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का चार दिवसीय धरना / Shivpuri News
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News




Be First to Comment