
करैरा विधानसभा लगभग 30 हजार मतदाता है पाल बघेल समाज
दिनारा- शिवपुरी जिले की करैरा विधानसभा में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाली पाल बघेल समाज इस बार एकजुटता के साथ आने वाले विधानसभा चुनाव में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी पाल महासभा के मीडिया प्रभारी हरनारायण पाल ने बताया कि पाल बघेल समाज हमेशा एकता में रहता था रहता है और रहता रहेगा जो भी दल पाल बघेल समाज का सम्मान करना सीखेगा पाल बघेल समाज हमेशा उस दल का सम्मान रखेगा आज भी समाज के लोग विभिन्न स्थानों से अपने प्रबल दाबेदारी निभा रहे है जिसमे मुख्य रूप से ग्वालियर सुरेश बघेल,सेवड़ा राधेलाल बघेल रामसेवक बघेल,भितरवार केशव बघेल सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में भी समाज के लोग मेहनत कर रहे आज हर दल समाज के लोगो को राजनीति में भागीदारी नही देता आज मध्य प्रदेश में किसी भी दल में समाज का कोई ऐसा व्यक्ति संग़ठन के महत्त्वपूर्ण पद पर नही है जिसके पास समाज का युवा अपनी बात रख सके आखिर क्यों
आज दलों में मतदान के लिए पाल समाज को जिस प्रकार से हर दल आगे लेकर चलता उसी प्रकार से संगठन के पदों में क्यो पीछे छोड़ देता आज मध्य प्रदेश में हर दल में ब्लॉक अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष जैसी महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी क्यो नही मिलती पाल महासभा के जिला सचिव माधौसिंह बघेल ने बताया कि लगातार समाज का शोषण किया जा रहा अगर आज 15 वर्षो विधानसभा सीट आरक्षित है तो क्या संग़ठन में जिले व ब्लॉक अध्यक्ष जैसे पद पाल समाज को नही मिल सकता हमे दलों में भागदारी करने के साथ साथ पार्टी में होने वाले महत्त्वपूर्ण पद भी मिलना चाहिए
इस बार पाल समाज पूरी एकता के साथ मतदान में हिस्सेदारी करेगी जिसमे युवा आगे आकर अपनी बात रखेंगे ओर एक दल के साथ खड़ा होकर अपनी राजनीति में बराबर हिस्सेदारी की मांग की जावेगी






Be First to Comment