Press "Enter" to skip to content

कोहली का धमाकेदार शतक, सचिन-पोंटिंग को भी पछाड़ा

kohil odi new 2017831 1739 31 08 2017कोलंबो। लंबे वक्त से खामोश भारतीय कप्तान विराट कोहली
का बल्ला कोलंबो वनडे में जमकर बोला। कोहली ने न केवल शतक जमाया, बल्कि कई
नए रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। कोहली ने 96 गेंद पर 131 रन बनाए। इसमें 17
चौके और 2 छक्के शामिल हैं।
श्रीलंका के खिलाफ लगाए अपने 29 वें शतक
के दम पर कोहली ने वनडे क्रिकेट के दो महानतम बल्लेबाज सचिन और रिकी
पोंटिंग को भी पीछे छोड़ दिया।
कैसे कोहली ने पॉन्टिंग,सचिन को पीछे छोड़ा
श्रीलंका
के खिलाफ कोलंबो वनडे से पहले कोहली के नाम वनडे में 28 शतक दर्ज थे।
लेकिन इस मैच में शतक जमाकर कोहली ने न सिर्फ शतकों के आंकड़े को 29 तक
पहुंचाया। बल्कि सचिन के 185 पारियों में और पोंटिंग के 330 पारी में इतने
शतक बनाने के रिकॉर्ड को बड़े अंतर से तोड़ दिया। विराट इस मंजिल तक 193वें
मैच की 185वीं पारी में पहुंचे।
कमाल के कोहली
कोहली
ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया। पिछले तीन वनडे में विराट
लगातार फेल हो रहे थे, लेकिन इस मैच में उन्होंने मैदान पर उतरते ही अपने
इरादे साफ जाहिर कर दिए और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर
का 29वां शतक पूरा किया।
अपना शतक पूरा करने में कोहली ने केवल 76
गेंदे ही खेली। शतक के दौरान विराट ने 14 चौके और एक छक्का जमाया। आउट होने
से पहले कोहली ने 96 गेंदों पर 131 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 136 के
ऊपर रहा।
वनडे बल्लेबाजों में निकले सबसे आगे
इस
शतक के साथ कोहली इस साल वनडे में सबसे ज्यादा रन (17 मैच में 907 रन)
बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में दक्षिण अफ्रीकी
बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस (16 मैच में 814 रन) और इंग्लैंड के बल्लेबाज जो
रूट (14 मैच में 785 रन) को पीछे छोड़ने का काम किया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!