

शिवपुरी। गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत आज बजरंगियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि दो पिकअप वाहनों में मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा है। बजरंगियों के साथ मिलकर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गिरबानी आदिवासी कॉलोनी के पास में दोनों पिकअप वाहनों को पकड़ लिया। तब उनकी तलाशी ली गई तो उन्हें कू्ररता भूरकर 12 पडिय़ा, 2 पड़ा और 4 भैंसें भरी हुई थीं। पुलिस ने वाहन चालक एवं मालिक सालिद, राजू, जमुलुद्दीन, मुस्लिम के पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया और आरोपियों के कब्जे से मवेशियों को मुक्त कराया। मवेशियों को मुक्त कराने में गोवर्धन थाना प्रभारी श्री सिकरवार सहित बैराड़ बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष दिलीप मरैया,जिला सेवा प्रमुख महावीर कर्ण,संयोजक अंकित गुप्ता, सह संयोजक हिर्देश ओझा, गौ रक्षा प्रमुख छोटू ओझा,बजरंग दल प्रखंड मीडिया प्रभारी धीरज कुमार ओझा, बजरंग दल प्रमुख कार्यकर्ता उपेन्द्र शर्मा आदि लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



