
शिवपुरी। पिछोर कस्बे के ग्राम सूरजपुरा में आबकारी विभाग ने एक सूचना पर से नकली शराब बनाने की फैक्ट्री को पकडऩे की कार्यवाही की है। टीम ने यहां से 10 हजार खाली बोतल, 7 पेटी शराब शराब सहित अन्य सामान जब्त किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया जबकि एक फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार जिला आबकारी अधिकारी रविन्द्र मानिकपुरी को मुखबिर से सूचना मिली कि पिछोर के ग्राम सूरजापुरा में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री चल रही है। आबकारी अधिकारी खुद टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो पता चला कि किलोल पुत्र श्रीपथ यादव व उसके भाई रघुराज पुत्र मुन्ना यादव ने यह नकली शराब बनाने की फैक्ट्री चालू की है। टीम ने इस फैक्ट्री से 20 लीटर ओपी, 8 हजार खाली फ्रेश प्लास्टिक निप्स ( इनका उपयोग भराई के लिए किया जाता था ), लगभग 10 हजार ढक्कन और इसी मात्रा में नकली स्टीकर और होलोग्राम जप्त किए गए जबकि मौके से 7 पेटियां तैयार पैक भी मिली। बताया जा रहा है कि इस कार्य में 5 से 6 अन्य लोग भी शामिल हैं और सात दिन पूर्व फैक्ट्री को प्रारंभ किया गया था। पुलिस ने किलोल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका भाई रघुराज मौके से फरार हो गया। इस कार्यवाही में जिला आबकारी अधिकारी रविन्द्र मानिकपुरी, पिछोर वृत उनि अनिरूद्ध खानवलकर, राहुल गुप्ता, मंजीत मलिक आदि शामिल रहे। यहां बताना होगा कि वृत पिछोर के प्रभारी अधिकारी अनिरुद्ध खानवलकर ने नकली फैक्ट्री का पता लगाने के लिए काफी मेहनत की जा रही थी और आखिर में उन्हें यह सफलता हाथ लगी।






Be First to Comment