शिवपुरी- भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आज आदिवासी जननायक क्रांतिकारी बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि भाजपा कार्यालय मनाई गई जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिला संगठन मंत्री देवेंद्र भार्गव एवं अध्यक्षता डॉक्टर महेश आदिवासी ने की।
जिला संगठन मंत्री ने बिरसा मुंडा के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बिरसा मुंडा उन्नीसवीं सदी के प्रमुख आदिवासी जन नायक थे उनके नेतृत्व में मुंडा आदिवासियों ने महान आंदोलन उलगुलान को अंजाम दिया बिरसा मुंडा ने हमेशा अपने समाज पर ब्रिटिश शासकों द्वारा की गई बुरी दशा पर विचार करते रहते और उन्होंने समाज के लोगों को अंग्रेजों से मुक्ति पाने के लिए अपना नेतृत्व प्रदान किया इसके साथ ही वह सच्चे समाज सेवक व राष्ट्रभक्त थे वह लगातार अंग्रेजों से संघर्ष करते रहे इसलिए आज मुंडा समाज के लोग उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं आज भी बिहार, उड़ीसा ,झारखंड ,छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में आदिवासियों के लिए बिरसा मुंडा एक सच्चे राष्ट्र भक्त भगवान का रूप है उनकी स्मृति में रांची में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार बिरसा मुंडा हवाई-अड्डा भी है।





Be First to Comment