जहरीले पदार्थ के सेवन से अधेड़ की मौत

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम भैसा में रहने वाले ठाकुरदास पुत्र शं
करलाल रावत उम्र 50 वर्ष ने विगत रात्रि जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहरीले पदार्थ के सेवन से ठाकुरलाल की हालत बिगडऩे लगी जिसके चलते परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान ठाकुरलाल की मौत हो गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ठाकुरलाल ने किन कारणों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने शव का पीएम कराकर मर्ग की कायमी करते हुए विवेचना प्रारंभ कर दी है।