Press "Enter" to skip to content

विद्युत तार और मीटर चोरी चुराने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के कमलागंज में बीते दिनों विद्युत तार और मीटर चोरी करने वाले दो आरोपियों को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से चोरी किया हुआ माल भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ 379 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। 
जानकारी के अनुसार फरियादी गोपाल दास पुत्र रामकिशन राठौर निवासी कमलागंज पुल के पास का तार और विद्युत मीटर दो चोर भूरा कुचमुदिया और दुर्योधन कुचमुदिया ने चुरा लिया था जिसकी शिकायत फरियादी ने थाने में दर्ज कराई। जिस पर पुलिस सक्रिय हो गई और आज सुबह दोनों चोरों को लक्ष्मीनिवास के पास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं दोनों चोरों ने छिपाया गया चोरी का माल भी पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!