कांग्रेस विधायक श्रीमती शकुंतला खटीक सहित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीनस गोयल व अन्य लोगो के खिलाफ मामला दर्ज

आखिरकार करेरा विधायिका शकुंतला खटीक ओर ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष वीनस गोयल पर दर्ज हुई FIR                         करैरा 
विधायिका शकुंतला शकुंतला खटीक के विरुद्ध आज रात करेरा थाने में आपराधिक प्रकरण दर्ज हो गया है।सूत्रों के अनुसार उनकी  गिरप्तारी के लिए उनके निवास स्थान पर पुलिस ने छापा डाला लेकिन उनकी गिरप्तारी नही हो सकी।बही ब्लॉक् कॉंग्रेस अध्यक्ष वीनस गोयल ओर अन्य पर भी मामला दर्ज किया गया है।विदित हो कि कोंग्रेस एमएलए श्रीमती खटीक ने बंद के दौरान अपने समर्थकों को थाने में आग लगाने का निर्देश दिया था वही वीनस गोयल ने कहा था कि यदि करेरा टीआई नही हटे तो कत्ले आम हो जाएगा।इस आशय के वीडियो वायरल हुए थे।

संबंधित खबरें