कोलारस। शिक्षा विभाग में वर्षो से पदस्थ अधिकारी के ध्यान न देने केे चलते कोलारस नगर में शासकीय शिक्षको द्वारा प्राईवेट विद्यालय सहित कोचिंग सेन्टर चलाये जा रहे है। स्टेशन रोड कोलारस में ही शासकीय शिक्षक द्वारा देर सुबह से लेकर देर रात्री तक कोचिंग चलाई जा रही है। इन्ही के द्वारा यहां पर विद्यालय तक संचालित किया जा रहा है। नगर में प्रत्येक वर्ष शिक्षा सत्र शुरू होने पर विद्यालयो की संख्या बड जाती है। नगर में अधिकांश प्राईवेट विद्यालय संचालक मनमानी करने में जुटे हुये है। और अविभावको की जेवो पर खुलेआम डांका डाल रहे है। यहां पर कम बेतन पर शिक्षक शिक्षकाओ को रखा जाता है। और शिक्षा अधिनियम कानून की धज्जियां खुलेआम उडाई जा रही है। कोलारस शासकीय कॉलोनी में ही एक विद्यालय में पढाने बाले शिक्षक द्वारा कोचिंग सेन्टर चलाया जा रहा है सुबह से ही शासकीय कॉलोनी में निवास कर रहे उक्त शिक्षक के घर के वाहर साईकिलो की लाईन लग जाती है। और देर रात्री तक यहां पर कोचिंग सेन्टर चलाया जा रहा है। इसी तरह ए बी रोड सहित अन्य स्थानो पर ऐसे नजारे दिखाई देते है। बच्चो को परीक्षाओ में पास करने से लेकर अन्य तरह से अपने अपने कॉचिंग सेन्टरो पर छात्रो को बुलाया जाता है। जिसके चलते गरीब वर्ग के छात्र परेशान होते है। शिक्षा विभाग सहित प्रशासनिक अधिकारियों को शिक्षा की दुकाने चलाने बाले ऐसे लापरवाह शिक्षको पर कार्यवाही करना चाहिऐं जिससे अविभावको को लूटने से एवं छात्रो के भविष्य को समय रहते बचाया जा सके।
प्राईवेट विद्यालय संचालक जुटे मनमानी करने में विद्यालय में ही चलाये जा रहे है कोचिंग सेन्टर
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News





Be First to Comment