घर में अकेली महिला देख घुसा पड़ोसी, मुंह बंद कर किया डर्टी टच

खनियांधाना :– जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले कारसदेव मोहल्ले  के पड़ोस में रहने वाले प्रीतम पाल ने महिला परिवर्तित नाम रजनी पाल के साथ घर में घुसकर उस बक्त  छेड़छाड़ कर दी। जब महिला घर पर अकेली थी युवती ने बताया कि परिजन घर के बाहर गए हुए थे तभी प्रीतम पाल उसके घर में घुस आए और उसके साथ छेड़छाड़ कर दी  मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर धारा 457 व 354 के खिलाफ केस दर्ज कर किया है और आरोपी प्रीतम पाल को गिरफ्तार कर लिया है और मामला विवेचना में लेकर जाँच सुरु कर दी  है। खनियांधाना के कारसदेव मोहल्ले  में रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया है कि सोमवार को दोपहर के समय उसके परिजन बाहर गए हुए थे और बो घर अकेली थी
तभी शाम के समय पड़ोस में रहने वाले प्रीतम पाल निवासी कारसदेव मोहल्ला खनियांधाना उसके घर में घुस आया और जबरदस्ती उसके दोनों हाथ पकड़ लिए तथा मुंह बंद कर छेड़छाड़ करने लगा। जैसे-तैसे युवती ने अपने आप को छुड़ाया और शोर मचाया जिस पर पड़ोसी आ गए जिन्हें देखकर प्रीतम पाल वहां से भाग गया। इसके बाद महिला ने अपने परिजनों को घटनाक्रम के बारे में बताया और थाने में शिकायत दर्ज करवाई।