Press "Enter" to skip to content

नक्षत्र गार्डन से युवक का पर्स व मोबाइल ले गए चोर, पूर्व में हुई थी चोरी

शिवपुरी। ग्वालियर बायपास के आगे स्थित नक्षत्र गार्डन में बीते रोज आयोजित एक विवाह समारोह में घुसे चोर ने वहां सम्मिलित होने आए एक युवक की जेब से पर्स और एमआई कंपनी का एक मोबाइल चोरी कर लिया। जिसकी शिकायत पीडि़त युवक ने कोतवाली में दर्ज कराई है। उक्त गार्डन में पूर्व मेें भी इस तरह की कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद भी गार्डन मालिक ने सुरक्षा के वहां कोई इंतजाम नहीं किए हैं। कुछ समय पूर्व एक युवक और एक युवती को पुलिस ने चोरी करते हुए वहां मौजूद लोगों ने पकड़ा था और उन्हें पुलिस के हवाले किया था। 
जानकारी के अनुसार सर्कुलर रोड़ पर स्थित नक्षत्र गार्डन में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने के लिए निर्मल कुमार पुत्र बीएस अग्रवाल पहुंचे थे। जहां वह विवाह कार्यक्रम का लुफ्त उठा रहे थे उसी समय कोई अज्ञात चोर वहां आया और भीड़ भाड़ में उनकी जेब में रखा पर्स व एक मोबाइल चोरी कर लिया। बाद में जब श्री अग्रवाल ने अपनी जेब से मोबाइल निकालने के लिए हाथ डाला तो मोबाइल नहीं मिला। वहीं जब उन्होंने पीछे की जेब में पर्स टटोला तो वह भी गायब था। तुरंत ही उन्होंने अपने अन्य परिचितों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वहां चोर की तलाश की, लेकिन कोई भी उनके हाथ नहीं आया। बाद में श्री अग्रवाल कोतवाली पहुंचे जहां उन्होंने चोरी की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!