शिवपुरी। जिले के अमोला थाना क्षेत्र के अमोला नंबर 3 में विगत 14 मार्च को एक 24 वर्षीय गायब हो गई थी तत्समय परिजनों की रिपोर्ट पर से पुलिस ने महिला की गुमशुदगी दर्ज की थी। अब महिला लौटकर घर आ गई और महिला द्वारा अपने हुए दुर्व्यवहार की कहानी पुलिस को बताई। जानकारी के अनुसार महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 14 मार्च को सुबह 7 बजे के लगभग कमलसिंह लोधी, चंद्रभानसिंह लोधी निवासी ग्राम खैरवाह जबरदस्ती उसे अपने साथ ले गए और तीन माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह महिला आरोपियोंं के चंगुल से छूटकर आई और परिजनों को घटनाक्रम के बारे में बताया। जिस पर पुलिस ने मामले में कमलसिंह लोधी व चंद्रभानसिंह लोधी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment