अस्पताल में इलाज न होने पर मंत्री से लगाई गुहार मंत्री के हस्तक्षेप के बाद हो सका इलाज

शिवपुरी। शिवपुरी जिला चिकित्सालय को प्रदेश में नम्बर वन का खिताब तो मिल चुका है पर इस अस्पताल की हकीकत कुछ और ही है यहां ईलाज कराने आने वाले मरीजों को कई परेशानियों का सामना करना पडता है, साथ ही अस्पताल में मोजूद स्टाफ के द्वारा भी इन मरीजों से अभद्रता की जाती है। खास बात ये है कि शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रूस्तम सिंह है बावजूद इसके अस्पताल मे अव्यवस्थाओ का आलम है। शिवपुरी जिला चिकित्सालय में आने वाले मरीजो के साथ यहां मोजूद डॉक्टरो और नर्सो के द्वारा अभद्रता पूर्वक व्यवहार किया जा रहा है ऐंसा ही एक मामला उस वक्त सामने आया जब एक मरीज महिला खेल मंत्री यशोधरा राजे से ईलाज की गुहार लगाने पहुंची। दरअसल मुबारकपुर गांव की महिला विध्यावति सांस की बीमारी से पीडित है और जिला चिकित्सालय मे ईलाज के लिए भर्ती हुई है वही इस महिला के पति ने जब नर्स से महिला को इंजेक्शन लगाने को कहा तो नर्स के द्वारा कोई सुनवाई नही की गई जब महिला मरीज का पति बीमार पत्नी को डॉक्टर के पास लेकर पहेुचा तो डॉक्टर के द्वारा उसे बाहर इजाल करने की सलाह दे डाली। तब महिला का पति अपनी बीमार पत्नी को लेकर सर्किट हाउस पहुंचा और वहां मौजूद प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को पूरी बात बताई तब खेल मंत्री के द्वारा एसडीएम को अस्पताल भेजा और तब कहीं जाकर उस महिला का ईलाज हो सका।