बदनामी के डर से किशोरी ने छुपाई थी घटना

शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम खतौरा में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी का गर्भ ठहर गया। इसके बाद परिजनों ने उससे पूछताछ की तो किशोरी ने अपनी दीदी को बताया कि 3 फरवरी 2018 को दोपहर के समय खतौरा के ही रहने वाले सोनू कुशवाह और संजय कुशवाह उसे सोनू कुशवाह के मकान में जबर्दस्ती ले गए। जहां दोनों ने मिलकर उसके साथ बुरा काम किया दिया था और बदनामी के डर से मैंने किसी को कुछ नहीं बताया। कल पिता के साथ इंदार थाने पहुंचकर किशोरी ने अपने साथ हुए घटनाक्रम की पूरी जानकारी इंदार थाना प्रभारी गोपाल चौबे को बताई। थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को भांपते हुए तुरंत ही किशोरी की रिपोर्ट पर से सोनू कुशवाह और संजय योगी के खिलाफ भादवि की धारा 376 डी सहित 5/6 पॉस्को एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment