
शिवपुरी। गिविंग हैप्पीनेस के कार्यकर्ताओं ने रात्रि के समय एक वाहन की टक्कर से घायल हुई गाय को प्राथमिक उपचार देकर उसकी जान बचाई और उसके चारे की व्यवस्था की गई। इस दौरान उक्त कार्यकर्ताओं ने पशु चिकित्सकों को फोन लगाकर घटना की जानकारी देनी चाही, लेकिन चिकित्सकों के फोन बंद रहे। बाद में डॉ. एनयू खान को फोन लगाया जिन्होंने रोजे होने के कारण वहां आने में असमर्थता जताई, लेकिन इंसानियत के नाते उन्होंने उक्त संस्था के कार्यकर्ताओं को प्राथमिक उपचार हेतु सलाह दी। जिसके आधार पर उक्त कार्यकर्ताओं ने गाय का उपचार शुरू किया। उनका कहना है कि हमारी संस्था सड़कों पर घायल और असहाय पशुओं की मदद के लिए सदैव तत्पर रहती है बीती रात्रि पुरानी शिवपुरी रामजानकी मंदिर के पास किसी वाहन की टक्कर से घायल हुई गाय का उपचार उनकी संस्था के सदस्यों द्वारा किया गया। आज सुबह डॉ. खान ने उक्त घायल गाय का उपचार किया। जिससे वह ठीक हो सकी।






Be First to Comment