मारपीट करने पर तीन के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध

करैरा। गत दिवस खेराघाट निवासी इरशाद मोहम्मद पुत्र बदर मोहम्मद की रिपोर्ट पर हरि कुशवाह, राजू कुशवाहा एवं भाग चंद कुशवाह निवासी लँगूरी के खिलाफ पुलिस थाना करेरा ने भा द वि  की धारा 323,324, 294, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। जानकारी के अनुसार इरशाद मोहम्मद अपनी दुकान पर बैठा था। उसी समय आरोपी दारू पी कर उस गली से निकले और गाली गलौज करने लगे। इसी गाली गलौज पर झगड़ा हो गया और आरोपियों ने इरशाद मोहम्मद के सर  में  लठ मार दिया, जिससे गह