Press "Enter" to skip to content

करंट से हुई मजदूर की मौत, दो पर केस दर्ज

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वलो ग्राम बूडा डोंगर में खेत पर घास काट रहे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर खेत मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। ्र
पुलिस ने बताया कि राधे पुत्र डिल्लू आदिवासी देवेन्द्र यादव व वीरेंद्र यादव के खेत पर मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। जहां घास काटते समय उसे करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। मामले में धनपाल पुत्र टिल्लू आदिवासी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि खेत मालिक द्वारा लापरवाही बरती गई जिस कारण राधे की मौत हो गई। पुलिस ने देवेंद्र व वीरेंद्र यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!